रामगढ़ जिले के गोला थाना क्षेत्र के ग्राम ऊपर खखरा टोला, पत्थलगढ़ा में अवैध विदेशी शराब निर्माण और भंडारण का बड़ा मामला सामने आया है। पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर एसआईटी का गठन कर त्वरित छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनकी पहचान मनोज मुर्मू और भदरू सिंह के रूप में हुई है। दोनों आरोपी

अवैध रूप से विदेशी शराब का निर्माण कर उसे आसपास के क्षेत्रों में तस्करी कर रहे थे। पुलिस ने तीन घरों में छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब, होलोग्राम और निर्माण में उपयोग होने वाले उपकरण बरामद किए हैं। बताया गया कि आरोपी फर्जी होलोग्राम लगाकर शराब की सप्लाई करते थे। इस मामले में गोला थाना में संबंधित धाराओं के तहत कांड दर्ज कर दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

