पांचवीं बार मंत्री बनने पर कैमूर पहुंचे मोहम्मद जमा खान, शाहाबाद क्षेत्र के अधूरे कार्य पूरे करने का दिया भरोसा कैमूर में अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री Mohammad Jama Khan का एनडीए कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। भभुआ पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया। पांचवीं बार मंत्री बनने के बाद उन्होंने बिहार की जनता और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह जनता के आशीर्वाद का परिणाम है कि उन्हें दोबारा जिम्मेदारी मिली है। मंत्री ने कहा कि शाहाबाद क्षेत्र में अधूरे पड़े विकास कार्यों को पूरा करना उनकी

पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने विपक्ष के “परिवारवाद” के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि एनडीए सरकार में योग्यता के आधार पर काम मिलता है और सरकार जनता के विकास के लिए काम कर रही है। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पेट्रोल-डीजल बचत संबंधी संदेश पर कहा कि सभी को संसाधनों की बचत करनी चाहिए और विकास कार्यों में सहयोग देना चाहिए। मंत्री ने यह भी भरोसा दिलाया कि वे अपने कार्यकाल में विकास योजनाओं को तेजी से आगे बढ़ाएंगे।

