पाकुड़ नगर कांग्रेस अध्यक्ष बने कृष्णा यादव, संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का लिया संकल्प पाकुड़ में नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद पर कृष्णा यादव की नियुक्ति की गई है। संगठनात्मक इकाई को मजबूत करने के उद्देश्य से उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। नवनियुक्त नगर अध्यक्ष कृष्णा यादव ने कहा कि उनकी प्राथमिकता नगर की बुनियादी समस्याओं का समाधान करना और

सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना होगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत किया जाएगा और आम जनता की समस्याओं को प्राथमिकता दी जाएगी। कृष्णा यादव ने पूर्व मंत्री आलमगीर आलम, विधायक, प्रदेश महासचिव, जिलाध्यक्ष सहित सभी वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। उनकी नियुक्ति पर पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी देखी गई।

