राजस्थान के कोटा में प्रसूताओं की मौत का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है. एक महिला के परिजनों ने पोस्टमॉर्टम कराने से इनकार कर दिया और अस्पताल के बाहर नवजात बच्चे को गोद में लेकर धरने पर बैठ गए. परिजनों का आरोप है कि अस्पताल की लापरवाही की वजह से महिला की जान गई. मामले को लेकर लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है. जानकारी के मुताबिक अब तक चार

महिलाओं की मौत हो चुकी है. इनमें तीन की मौत किडनी फेल होने से जबकि एक की मौत हृदय संबंधी बीमारी से बताई जा रही है. वहीं, नौ महिलाओं की किडनी फेल होने की बात भी सामने आई है. घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग और अस्पताल प्रशासन पर सवाल खड़े हो रहे हैं. मामले की जांच की मांग तेज हो गई है और प्रशासन पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है।

