पश्चिमी दिल्ली के पीतमपुरा और केशवपुरम इलाके में इन दिनों दहशत का माहौल बना हुआ है. पिछले करीब 20 दिनों से एक सिरफिरा शख्स लोगों के लिए डर की वजह बना हुआ है. आरोप है कि यह शख्स दिनदहाड़े घरों की डोर बेल बजाता है और जैसे ही कोई दरवाजा खोलता है, हमला कर देता है. मामले को लेकर 9 मई को केशवपुरम थाने में एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई. शिकायत मिलने

के बाद दिल्ली पुलिस हरकत में आ गई है और इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं. पुलिस आरोपी की पहचान करने में जुटी है. स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर डर और नाराजगी दोनों देखने को मिल रही है. पुलिस ने लोगों से सतर्क रहने और किसी संदिग्ध व्यक्ति की सूचना तुरंत देने की अपील की है।

