मध्य प्रदेश के इंदौर से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां तीन इमली चौराहे के पास एक बस डिपो में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते वहां खड़ी 5 बसें जलकर खाक हो गईं। बताया जा रहा है कि यह घटना नवलखा क्षेत्र स्थित एक निजी पार्किंग और रिपेयरिंग यार्ड में हुई। जानकारी के मुताबिक एक बस में रिपेयरिंग और वेल्डिंग का काम चल रहा था, तभी अचानक

आग लग गई। आग ने कुछ ही मिनटों में पास में खड़ी दूसरी बसों को भी अपनी चपेट में ले लिया। घटना के दौरान सिलेंडर फटने जैसी आवाजें भी सुनाई दीं, जिससे आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

