सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, मालवीय मार्ग, हजारीबाग में शनिवार को भावपूर्ण वातावरण में स्नेह मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री संजीव कुमार झा के लोहरदगा स्थित शीला अग्रवाल, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में स्थानांतरण के उपलक्ष्य में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधन समिति एवं गणमान्य शिक्षाविदों की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर विद्यालय के सचिव श्री ज्ञानचंद प्रसाद मेहता, कोषाध्यक्ष बादल गोयल, समिति सदस्य श्री अशोक कुमार मल्लिक, बबीता देवी, ऋचा प्रिया सिन्हा, लालदास चौधरी, सोनी क्षेत्री कृष्णा, दीपक खंडेलवाल एवं समाजसेवी सत्यभामा दीदी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। इस अवसर पर प्रधानाचार्य संजीव कुमार झा जी को अंग वस्त्र एवं अन्य उपहार प्रदान कर सममानित किया गया। इसके अतिरिक्त संकुल प्रमुख सह सरस्वती शिशु विद्या मंदिर कुम्हारटोली के प्रधानाचार्य शर्मेंद्र कुमार साहू, संकुल स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर जालौंद के प्रधानाचार्य अरविंद कुमार सिंह, बड़काखुर्द के प्रधानाचार्य मदन कुमार, बरगड्डा स्थित सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य उमाशंकर पांडेय, तथा बाबूगांव, कोर्रा स्थित विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री अरुण कुमार बंसल भी कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान सचिव श्री ज्ञानचंद प्रसाद मेहता ने अपने आशीर्वचन में प्रधानाचार्य श्री संजीव कुमार झा द्वारा विद्यालय के विकास एवं अनुशासन के क्षेत्र में किए गए कार्यों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएं व्यक्त कीं। विषय प्रवेश कराते हुए श्री मनोज कुमार पांडेय ने प्रधानाचार्य श्री झा के कार्यकाल, उनकी उपलब्धियों एवं विद्यालय को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में उनके योगदान पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला। उपस्थित सभी शिक्षकों एवं अतिथियों ने भी उनके कुशल नेतृत्व एवं सरल व्यक्तित्व की प्रशंसा की। कार्यक्रम का समापन शांतिमंत्र के सामूहिक पाठ के साथ श्रद्धा एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
Posted inJharkhand
हजारीबाग में सरस्वती शिशु विद्या मंदिर का स्नेह मिलन कार्यक्रम आयोजित

