AIMIM कार्यालय में विभिन्न पंचायतों से आए कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने पूर्व विधायक अकील अख्तर से शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर संगठन की मजबूती, पंचायत स्तर पर पार्टी की गतिविधियों तथा जनसमस्याओं को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। मुलाकात के दौरान कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं एवं जनता से जुड़े मुद्दों को पूर्व विधायक के समक्ष रखा। अकील

अख्तर ने कार्यकर्ताओं को संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, आपसी एकता बनाए रखने तथा जनता के बीच लगातार सक्रिय रहने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि पार्टी हमेशा गरीब, मजलूम, किसान, मजदूर एवं युवाओं की आवाज उठाने का कार्य करती रही है और आने वाले समय में संगठन को और अधिक मजबूत बनाया जाएगा।

