आज दिनांक 11/05/2026 को नगर निगम कार्यालय के सभागार में नगर आयुक्त के निर्देशानुसार एक साधारण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य झारखंड नगरपालिका अधिनियम की धारा 34 के आलोक में प्रत्येक वार्ड में ‘वार्ड समिति’ के गठन की स्वीकृति प्रदान करना है। उल्लेखनीय है कि नगर निगम के इतिहास में वार्ड समिति का गठन पहली बार किया गया है। बैठक की अध्यक्षता सहायक नगर आयुक्त-सह-नगरपालिका सचिव श्री विपिन कुमार द्वारा की गई। इस अवसर पर नगर प्रबंधक उपेंद्र कुमार, संतोष कुमार, प्रीतम कुमार सिंह एवं सतीश कुमार सहित सभी सात (7) जोनल अध्यक्ष—विजय प्रसाद (वार्ड 1-5), बैद्यनाथ राम (वार्ड 6-10), विकास कुमार यादव (वार्ड 11-15), रूपाली कुमारी (वार्ड 16-20), मिताली रश्मि (वार्ड 21-25), दीप रंजन (वार्ड 26-30) और मो.

मुस्तकिम (वार्ड 31-36) उपस्थित थे। बैठक में वार्ड समिति के गठन की प्रक्रिया स्पष्ट की गई, जिसके अनुसार संबंधित वार्ड के पार्षद इसके पदेन अध्यक्ष होंगे। समिति में वार्ड की आम सभा द्वारा निर्वाचित 2-3 सदस्य, वार्ड की सिविल सोसाइटी/NGO के सदस्य, अल्पसंख्यक सदस्य, SC/ST वर्ग के सदस्य शामिल होंगे और नगर आयुक्त द्वारा नामित सदस्य इसके सदस्य सचिव के रूप में कार्य करेंगे। यह वार्ड समिति नगरीय क्षेत्रों में जमीनी स्तर पर कार्य करेगी, जैसे—वार्ड की विकास योजनाओं को तैयार कर प्रस्तुत करना, वार्ड में साफ-सफाई और पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करना तथा स्ट्रीट लाइट व्यवस्था का उचित रखरखाव एवं प्रबंधन सुनिश्चित करना।

