Dhanbad के बेलगड़िया क्षेत्र के युवाओं के लिए बड़ी पहल की गई है। झरिया पुनर्वास एवं विकास प्राधिकरण यानी Jharia Rehabilitation and Development Authority और Tata Steel Foundation के बीच महत्वपूर्ण एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। इस समझौते के तहत युवाओं के कौशल विकास, रोजगार के अवसर और खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के लिए संयुक्त रूप से काम

किया जाएगा। कार्यक्रम में उपायुक्त सह JRDA उप मुख्य कार्यकारी अधिकारी Aditya Ranjan और टाटा स्टील फाउंडेशन के सीईओ Sourav Roy मौजूद रहे। अधिकारियों ने बताया कि बेलगड़िया और पलानी पंचायत के स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता देकर उन्हें प्रशिक्षण और रोजगार से जोड़ा जाएगा। इस पहल को क्षेत्र के सामाजिक और आर्थिक विकास की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।

