Thalapathy Vijay के तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के दौरान अभिनेत्री Trisha Krishnan भी समारोह में मौजूद रहीं। नीली साड़ी में पहुंचीं तृषा समारोह का आकर्षण बनीं। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में तृषा विजय के संबोधन के दौरान भावुक नजर आईं और अपनी आंखों से आंसू पोंछती दिखीं। शपथ ग्रहण के एक दिन बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करते हुए

लिखा, “प्यार की गूंज हमेशा सबसे तेज होती है… मेरे पसंदीदा लोगों का शुक्रिया।” हालांकि उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन फैंस इसे विजय की सफलता और दोनों के खास रिश्ते से जोड़कर देख रहे हैं। समारोह में तृषा को विजय की मां Shobha Chandrasekhar के साथ भी आत्मीयता से बातचीत करते देखा गया। विजय और तृषा ने कई सुपरहिट फिल्मों में साथ काम किया है।

