सोमनाथ अमृत महोत्सव में गूंजा हर-हर महादेव, PM मोदी ने किया संबोधन |

सोमनाथ अमृत महोत्सव में गूंजा हर-हर महादेव, PM मोदी ने किया संबोधन |

Narendra Modi गुजरात के Somnath Temple में आयोजित अमृत महोत्सव में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने मंदिर में पूजा-अर्चना, कुंभाभिषेक और ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम में भव्य एयर शो का भी आयोजन किया गया। जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि 75 वर्ष पहले सोमनाथ मंदिर का पुनर्निर्माण भारत की स्वतंत्र चेतना का प्रतीक बना था।

उन्होंने सरदार वल्लभभाई पटेल को याद करते हुए कहा कि सोमनाथ का पुनर्निर्माण भारत की सांस्कृतिक गौरव वापसी का संदेश था। प्रधानमंत्री ने पोखरण परमाणु परीक्षण का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि 11 मई 1998 को भारत ने दुनिया को अपनी शक्ति दिखाई थी और अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में देश ने साबित किया कि भारत किसी दबाव के आगे झुकने वाला नहीं है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *