Rakul Preet Singh इन दिनों अपनी फिल्म पति पत्नी और वो 2 को लेकर चर्चा में हैं। इसी बीच गुजरात के Gir National Park से उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद उन्हें ट्रोल किया जाने लगा। वीडियो में रकुल प्रीत सिंह पार्क के कथित बैन जोन में नजर आ रही थीं। इसको लेकर सोशल मीडिया पर सवाल उठने लगे कि क्या सेलेब्रिटीज को नियमों से अलग छूट दी

जा रही है। हालांकि, गिर नेशनल पार्क प्रशासन ने बयान जारी कर साफ किया कि वायरल वीडियो रिस्ट्रिक्टेड एरिया के अंदर का नहीं, बल्कि एंट्री गेट के बाहर का है। अधिकारियों ने कहा कि पार्क के संरक्षित क्षेत्र में किसी को भी सफारी वाहन से उतरने की अनुमति नहीं होती। फिल्म में Ayushmann Khurrana, Sara Ali Khan और Wamiqa Gabbi भी नजर आएंगे।

