सूर्यकांत ने सोमवार को न्यायपालिका में बड़ी डिजिटल पहल की घोषणा की। उन्होंने बताया कि देशभर की अदालतों के डेटा को एकीकृत करने के लिए “One Case One Data” सिस्टम शुरू किया जाएगा। इस पहल के तहत हाई कोर्ट, जिला अदालत और तालुका अदालतों की सभी जानकारियां एक ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होंगी। CJI ने कहा कि इससे केस मैनेजमेंट सिस्टम अधिक पारदर्शी और

प्रभावी बनेगा। इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट पर “सु सहाय” नाम का AI आधारित चैटबॉट भी लॉन्च किया गया है। यह चैटबॉट आम लोगों और वादियों को कोर्ट से जुड़ी जरूरी जानकारी और सेवाओं तक आसान पहुंच प्रदान करेगा। CJI ने कहा कि यह पहल न्यायिक व्यवस्था को डिजिटल रूप से मजबूत करने और लोगों के लिए अदालतों तक पहुंच को आसान बनाने की दिशा में बड़ा कदम है।

