Suvendu Adhikari ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद फुल एक्शन मोड में काम शुरू कर दिया है। सोमवार को हुई कैबिनेट की पहली बैठक में कई अहम फैसले लिए गए। सबसे बड़ा फैसला सीमा सुरक्षा को लेकर किया गया, जिसके तहत राज्य सरकार ने BSF को बॉर्डर से जुड़ी जमीन 45 दिनों के भीतर ट्रांसफर करने का निर्णय लिया है। माना जा रहा है कि इस फैसले से

सीमा क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत होगी। शुभेंदु सरकार के शुरुआती फैसलों को लेकर राज्य की राजनीति में भी चर्चा तेज हो गई है।

