फारस की खाड़ी से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां ईरान के खार्ग आईलैंड के पास समुद्र में बड़े पैमाने पर तेल रिसाव देखा गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह रिसाव 51 वर्ग मील से ज्यादा इलाके में फैल चुका है, जिससे समुद्री पर्यावरण को बड़ा खतरा पैदा हो गया है। जानकारी के अनुसार अब तक 3 हजार बैरल से ज्यादा तेल समुद्र में बह चुका है। माना जा रहा है कि यह स्थिति अमेरिका

के प्रतिबंधों और होर्मुज क्षेत्र में बढ़ते तनाव की वजह से पैदा हुई है। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि अमेरिकी प्रतिबंधों और नौसैनिक दबाव के कारण ईरान के तेल निर्यात पर बड़ा असर पड़ा है। कई तेल टैंकर समुद्र में फंसे हुए हैं, जबकि देश में तेल स्टोर करने की क्षमता भी कम पड़ रही है। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि अतिरिक्त तेल को समुद्र में छोड़ा जा रहा है। हालांकि इस मामले पर ईरान की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। वहीं इस घटनाक्रम के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी चिंता बढ़ गई है।

