पूर्व मंत्री आलमगीर आलम को जमानत मिलने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खुशी मनाई

पूर्व मंत्री आलमगीर आलम को जमानत मिलने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खुशी मनाई

झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता आलमगीर आलम को माननीय सर्वोच्च न्यायालय से जमानत मिलने की खबर आते ही पाकुड़ सहित पूरे क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। जमानत की सूचना मिलते ही जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर, अबीर गुलाल लगाकर तथा पटाखे फोड़कर अपनी खुशी जाहिर की। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि उन्हें देश की न्यायपालिका पर पूरा विश्वास था और सत्य की जीत हुई है।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि आलमगीर आलम हमेशा गरीबों, मजदूरों, अल्पसंख्यकों एवं जनता की आवाज बुलंद करते रहे हैं। क्षेत्र की जनता का उनके प्रति विश्वास और सम्मान आज भी बरकरार है। जिला कांग्रेस नेताओं ने कहा कि आलमगीर आलम के नेतृत्व में क्षेत्र में कई विकास कार्य हुए, जिन्हें जनता आज भी याद करती है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *