Punjab ने प्राइमरी और मिडिल स्कूल शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। नीति आयोग की नई रिपोर्ट के अनुसार पंजाब ने Kerala, महाराष्ट्र और दिल्ली को पीछे छोड़ते हुए देश में पहला स्थान हासिल किया है। रिपोर्ट में पंजाब को बुनियादी शिक्षा, डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर और स्कूल सुविधाओं में सर्वोच्च रैंकिंग दी गई है। भाषा और गणित जैसे विषयों में भी पंजाब के छात्रों ने बेहतर प्रदर्शन किया है। मुख्यमंत्री Bhagwant Mann ने कहा कि शिक्षा में ईमानदारी से किए गए निवेश का अब शानदार परिणाम मिल रहा है। उन्होंने बताया कि स्मार्ट क्लासरूम, इंटरनेट सुविधा, कंप्यूटर और

शिक्षकों के आधुनिक प्रशिक्षण पर विशेष फोकस किया गया। सीएम मान ने शिक्षकों, विद्यार्थियों और अभिभावकों को बधाई देते हुए कहा कि पंजाब धीरे-धीरे हर क्षेत्र में नंबर-1 बनने की ओर बढ़ रहा है।

