Patna से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां State Bank of India के ATM के अंदर सैलून चलता नजर आया। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि ATM बूथ

के भीतर हेयर कटिंग और सैलून का काम किया जा रहा है। इस अनोखे नजारे को देखकर लोग मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कई यूजर्स “Bihar is not for Beginners” लिखकर वीडियो शेयर कर रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद लोग बैंक सुरक्षा और ATM के इस्तेमाल को लेकर भी सवाल उठा रहे हैं।

