उत्तर प्रदेश के Noida के गेझा गांव से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में 5 वर्षीय मासूम नवदीप की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि नवदीप घर के पास लगे लोहे के गेट पर चढ़कर खेल रहा था। तभी अचानक पुराना और कमजोर गेट टूटकर उसके ऊपर गिर गया। भारी गेट के नीचे दबने से बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। आवाज सुनकर

आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बच्चे को तुरंत अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है, जो बेहद विचलित करने वाला बताया जा रहा है। इस हादसे के बाद लोग बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता जता रहे हैं और घरों में लगे भारी गेटों की समय-समय पर जांच कराने की अपील कर रहे हैं।

