Thalapathy Vijay ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेते ही एक्शन मोड में काम शुरू कर दिया है। पदभार संभालने के तुरंत बाद उन्होंने जनता से जुड़े कई बड़े फैसलों पर हस्ताक्षर किए। मुख्यमंत्री विजय ने 200 यूनिट तक मुफ्त बिजली देने का फैसला किया है, जिसे मिडिल क्लास और गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है। इसके अलावा महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित

करने और ड्रग्स तस्करी रोकने के लिए स्पेशल टास्क फोर्स बनाने का भी निर्णय लिया गया है। रविवार को हुई पहली हाई लेवल समीक्षा बैठक में कानून व्यवस्था, महिला सुरक्षा और नशीले पदार्थों से जुड़े अपराधों पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में मुख्य सचिव एम. साईकुमार, गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव के. मणिवासन और डीजीपी संदीप राय राठौर मौजूद रहे। विजय सरकार के इन फैसलों की पूरे तमिलनाडु में चर्चा हो रही है।

