Narendra Modi ने हैदराबाद में अपने संबोधन के दौरान देशवासियों से पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने और जिम्मेदार जीवनशैली अपनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि वैश्विक आर्थिक चुनौतियों, सप्लाई चेन की दिक्कतों और अंतरराष्ट्रीय तनावों के कारण बढ़ती महंगाई का सामना करने के लिए सभी को मिलकर योगदान देना होगा। प्रधानमंत्री ने लोगों से जहां संभव हो मेट्रो और

पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करने, कार-पूलिंग अपनाने और इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने की बात कही। उन्होंने कोविड काल की तरह वर्क फ्रॉम होम, ऑनलाइन कॉन्फ्रेंस और वर्चुअल मीटिंग को फिर से अपनाने की सलाह दी। पीएम मोदी ने गैर-जरूरी विदेश यात्राओं और एक साल तक सोने की खरीदारी से बचने की भी अपील की। साथ ही मेड-इन-इंडिया उत्पादों को प्राथमिकता देने और किसानों से प्राकृतिक खेती अपनाने का आग्रह किया।

