अमित शाह ने की बाढ़ और हीटवेव प्रबंधन को लेकर समीक्षा बैठक |

अमित शाह ने की बाढ़ और हीटवेव प्रबंधन को लेकर समीक्षा बैठक |

Amit Shah ने आज बाढ़ प्रबंधन और हीटवेव से नागरिकों की सुरक्षा को लेकर एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। बैठक में प्राकृतिक आपदाओं के दौरान जान-माल के नुकसान को कम करने और प्रभावी प्रबंधन पर जोर दिया गया। अमित शाह ने कहा कि मोदी सरकार “Zero Casualty in Natural Disasters” के लक्ष्य की दिशा में लगातार काम कर रही है। इसके लिए आपदाओं की सटीक भविष्यवाणी, समय पर चेतावनी और बेहतर प्रबंधन प्रणाली को मजबूत किया जा रहा है।

उन्होंने निर्देश दिया कि हर राज्य में Flood Crisis Management Team यानी FCMT का गठन किया जाए। साथ ही हीटवेव से कृषि क्षेत्र को होने वाले नुकसान को कम करने और NDMA की गाइडलाइन को नगर निकाय स्तर तक लागू करने पर भी जोर दिया। केंद्र सरकार ने राज्यों से आपदा प्रबंधन को लेकर पूरी सतर्कता और समन्वय के साथ काम करने की अपील की है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *