मध्य पूर्व में पिछले दो महीने से जारी अमेरिका और ईरान के बीच तनाव खत्म होने की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है। माना जा रहा था कि दोनों देशों के बीच बातचीत के जरिए हालात सामान्य हो सकते हैं, लेकिन अब एक बार फिर संघर्ष बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान की ओर से दिए गए शांति प्रस्ताव को खारिज कर दिया है। ट्रंप ने कहा कि तेहरान की शर्तें पूरी तरह अस्वीकार्य हैं और अमेरिका उन्हें किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं करेगा। ट्रंप के इस बयान के बाद मध्य पूर्व में तनाव और बढ़ गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने दावा किया कि ईरान सैन्य रूप

से कमजोर पड़ चुका है और उसका परमाणु कार्यक्रम अब नियंत्रण में है। ट्रंप के मुताबिक ईरान का परमाणु कार्यक्रम ही इस पूरे विवाद और संघर्ष की बड़ी वजहों में शामिल रहा है। अब दुनिया की नजर इस बात पर टिकी है कि दोनों देशों के बीच तनाव आगे किस दिशा में जाता है और क्या आने वाले दिनों में हालात और गंभीर होते हैं या फिर कूटनीतिक बातचीत का कोई नया रास्ता निकलता है।

