Muzaffarpur में सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। बीजेपी विधायक रंजन कुमार पर एक युवक ने मारपीट का आरोप लगाया है। घटना का सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि बेला रोड निवासी मुकुंद कुमार और पताही निवासी ठाकुर दिव्य प्रकाश कथित तौर पर लंबे समय से विधायक के खिलाफ सोशल मीडिया

पर पोस्ट कर रहे थे। हाल ही में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर की गई टिप्पणी के बाद विवाद बढ़ गया। पीड़ित मुकुंद कुमार का आरोप है कि विधायक अपने समर्थकों के साथ उसके घर पहुंचे, गाली-गलौज की और फिर उसके साथ मारपीट की गई। हालांकि विधायक रंजन कुमार ने इन आरोपों से इंकार किया है। उनका कहना है कि वे केवल बातचीत करने गए थे। फिलहाल वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

