पश्चिम बंगाल में बीजेपी सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान एक खास तस्वीर ने सबका ध्यान खींच लिया। प्रधानमंत्री Narendra Modi ने मंच पर 98 वर्षीय वरिष्ठ बीजेपी कार्यकर्ता माखनलाल सरकार के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया। इसके बाद से माखनलाल सरकार चर्चा में हैं। माखनलाल सरकार लंबे समय से बीजेपी और जनसंघ विचारधारा से जुड़े रहे हैं।

साल 1952 में श्यामा प्रसाद मुखर्जी के साथ कश्मीर आंदोलन के दौरान उन्हें गिरफ्तार भी किया गया था। माखनलाल सरकार ने कहा कि उनकी हमेशा इच्छा रही है कि पश्चिम बंगाल का विकास हो, युवाओं को अच्छी शिक्षा और रोजगार मिले, ताकि लोगों को राज्य छोड़कर बाहर न जाना पड़े। कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में हुए इस समारोह में Suvendu Adhikari ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

