Suvendu Adhikari पश्चिम बंगाल बीजेपी कार्यालय पहुंचे, जहां पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत और अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री के पहुंचने पर पार्टी कार्यालय में उत्साह का माहौल देखने को मिला। आज मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी वरिष्ठ बीजेपी नेताओं और पार्टी अध्यक्ष Samik Bhattacharya के साथ संगठनात्मक बैठक करेंगे। बैठक में पार्टी संगठन को मजबूत करने, आगामी रणनीति

और सरकार के कार्यों को लेकर चर्चा होने की संभावना है। बीजेपी की इस अहम बैठक पर राज्य की राजनीतिक नजरें टिकी हुई हैं।

