Babulal Marandi ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर धनबाद के गैंगस्टर Prince Khan के वायरल वीडियो की NIA जांच कराने की मांग की है। मरांडी ने कहा कि वीडियो में धनबाद पुलिस, कोयला तंत्र और कथित वसूली नेटवर्क को लेकर लगाए गए आरोपों ने पूरे प्रशासनिक तंत्र की विश्वसनीयता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि झारखंड में अब अपराधियों के बजाय

गैंगस्टर ही पुलिस अधिकारियों के कथित काले कारनामों का खुलासा कर रहे हैं। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि धनबाद में ऐसा माहौल बन गया है, जैसे वहां कानून का शासन नहीं बल्कि दो समानांतर गिरोहों के बीच वर्चस्व की लड़ाई चल रही हो। उन्होंने कहा कि इस मामले से व्यापारियों और उद्योग जगत में भी भय और दबाव का माहौल बढ़ा है, जिससे जनता का कानून व्यवस्था पर भरोसा कमजोर हो रहा है।

