झरिया में बड़ी वारदात की साजिश नाकाम, पुलिस ने दबोचे 4 बदमाश |

झरिया में बड़ी वारदात की साजिश नाकाम, पुलिस ने दबोचे 4 बदमाश |

धनबाद पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। झरिया थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार अपराधियों को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि सभी आरोपी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की तैयारी में थे। सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर आरएसपी कॉलेज के पास छापेमारी की गई, जहां तीन युवकों को हथियारों के साथ पकड़ा गया।

पूछताछ में मिली जानकारी के बाद पुलिस ने एक घर में छापा मारकर एक और आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के पास से तीन पिस्टल, एक देसी कट्टा, दर्जनभर से ज्यादा जिंदा गोलियां और चोरी की दो बाइक बरामद की हैं। सभी अपराधियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वहीं पुलिस अब इनके अन्य साथियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *