अमेरिकी सेना ने ईरान के दो तेल टैंकरों पर किया हमला |

अमेरिकी सेना ने ईरान के दो तेल टैंकरों पर किया हमला |

मिडिल ईस्ट से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव अब और गहरा गया है। अमेरिकी सेना ने ईरान के दो तेल टैंकरों पर कार्रवाई कर उन्हें तबाह कर दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह कार्रवाई स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के पास की गई, जहां अमेरिकी नौसेना ने नाकेबंदी कर रखी है। अमेरिका का आरोप है कि दोनों ईरानी टैंकर नाकेबंदी तोड़कर ओमान की खाड़ी स्थित एक बंदरगाह की तरफ बढ़ रहे थे।

बताया जा रहा है कि रातभर चली गोलीबारी के दौरान दोनों पक्षों के बीच भारी तनाव देखने को मिला। इस फायरिंग में 10 ईरानी सैनिकों के घायल होने की खबर है। माना जा रहा है कि हॉर्मुज स्ट्रेट में बढ़ता यह टकराव वैश्विक तेल आपूर्ति और क्षेत्रीय सुरक्षा पर बड़ा असर डाल सकता है। फिलहाल पूरे घटनाक्रम पर दुनिया की नजर बनी हुई है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *