मध्य पूर्व से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। अमेरिकी सेना ने ईरान के रणनीतिक महत्व वाले केशम बंदरगाह और बंदर अब्बास इलाके पर हमले किए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेरिकी कार्रवाई के बाद इन इलाकों में कई धमाकों की आवाजें सुनी गईं। बताया जा रहा है कि ये हमले स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बढ़ते तनाव के बीच हुए हैं, जहां अमेरिका लगातार ईरानी नावों और जहाजों के

खिलाफ कार्रवाई कर रहा है। वहीं ईरान ने इन घटनाओं को दुश्मन ड्रोनों से जोड़ते हुए इसे बड़ी साजिश बताया है। दूसरी तरफ दोनों देशों के बीच तनाव कम करने के लिए शांति वार्ता भी जारी है, लेकिन हालात लगातार बिगड़ते नजर आ रहे हैं। इस बीच Donald Trump ने ईरान को चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर जल्द समझौता नहीं हुआ तो और कड़ी सैन्य कार्रवाई की जाएगी। माना जा रहा है कि इस तनाव का असर वैश्विक तेल आपूर्ति और क्षेत्रीय सुरक्षा पर भी पड़ सकता है।

