हॉर्मुज स्ट्रेट से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। अमेरिका और ईरान के बीच हुई ताजा सैन्य झड़प के दौरान एक भारतीय मालवाहक जहाज गोलीबारी की चपेट में आ गया। बताया जा रहा है कि यह जहाज दुबई से यमन के लिए माल लेकर रवाना हुआ था। इसी दौरान हॉर्मुज स्ट्रेट में हुई फायरिंग के बीच जहाज हादसे का शिकार हो गया और डूब गया। हादसे में जहाज के इंजन रूम में काम

कर रहे एक भारतीय क्रू मेंबर की मौत हो गई। वहीं जहाज पर मौजूद 17 अन्य चालक दल के सदस्यों को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया है। मृतक नाविक गुजरात का रहने वाला बताया जा रहा है। घटना के बाद इलाके में तनाव और चिंता का माहौल बना हुआ है। फिलहाल मामले को लेकर संबंधित एजेंसियां जांच में जुटी हैं।

