Rohit Sharma की फैन फॉलोइंग कितनी जबरदस्त है, इसका मजेदार नजारा एक बार फिर देखने को मिला। होटल से टीम बस की ओर जा रहे रोहित के पास एक महिला फैन दौड़ती हुई पहुंचीं और सेल्फी लेने की कोशिश करने लगीं। महिला बार-बार कह रही थीं, “आप बेस्ट हो… आप बेस्ट हो।” इसी दौरान उनका फोन बंद हो गया और सेल्फी नहीं हो पाई। यह सुनते ही रोहित मुस्कुराते हुए बस

की तरफ बढ़ गए। लेकिन फैन ने हार नहीं मानी और जोर-जोर से कहने लगीं, “मेरा फोन बंद हो गया था!” इस पर रोहित ने हंसते हुए जवाब दिया, “तो अभी क्या करूं मैं?” इसके बाद महिला दूसरा फोन लेकर आईं और आखिरकार रोहित के साथ सेल्फी लेने में सफल रहीं। पूरा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। Mumbai Indians ने इस मजेदार वीडियो को शेयर किया है, जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।

