रूस ने शनिवार को द्वितीय विश्व युद्ध में नाजी जर्मनी पर जीत की याद में ‘विक्ट्री डे’ मनाया। Moscow के Red Square में आयोजित भव्य सैन्य परेड में राष्ट्रपति Vladimir Putin ने यूक्रेन युद्ध में जीत का भरोसा जताया। तीन दिन के युद्धविराम के बीच आयोजित इस परेड में सुरक्षा के बेहद कड़े इंतजाम किए गए थे। पुतिन ने कहा कि यूक्रेन में लड़ रहे रूसी सैनिक “पूरे NATO गठबंधन के समर्थन वाली आक्रामक ताकत” का सामना कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि “जीत हमेशा हमारी हुई है और आगे भी हमारी ही होगी।” हालांकि इस बार की विक्ट्री डे परेड पिछले वर्षों से अलग रही। करीब

दो दशक में पहली बार रेड स्क्वायर पर टैंक, मिसाइल और भारी हथियारों का प्रदर्शन नहीं किया गया। केवल लड़ाकू विमानों की फ्लाईपास्ट हुई। रूस में हर साल 9 मई को मनाया जाने वाला विक्ट्री डे देश का सबसे बड़ा राष्ट्रीय उत्सव माना जाता है। यह दिन सोवियत संघ की नाजी जर्मनी पर जीत की याद दिलाता है और देशभक्ति, सैन्य शक्ति तथा बलिदान के प्रतीक के रूप में देखा जाता है।

