कैमूर जिले से दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। कुदरा थाना क्षेत्र के NH-2 पर बेटे की सगाई समारोह से लौट रहे 76 वर्षीय सामा कांत साह की तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से मौत हो गई। मृतक मोहनिया थाना क्षेत्र के बड़ूपुर गांव के निवासी थे। जानकारी के अनुसार, सगाई समारोह के बाद घर लौटते समय वे सड़क पार कर रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। स्थानीय लोगों ने उन्हें तुरंत

कुदरा पीएचसी पहुंचाया, जहां से भभुआ सदर अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पूरे परिवार में खुशी का माहौल मातम में बदल गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। परिजनों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।

