तमिलनाडु को आज मिलेगा नया मुख्यमंत्री, विजय थलपति लेंगे शपथ |

तमिलनाडु को आज मिलेगा नया मुख्यमंत्री, विजय थलपति लेंगे शपथ |

तमिलनाडु की राजनीति से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। टीवी के प्रमुख विजय थलपति आज मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे l शुक्रवार को कई विपक्षी दलों का समर्थन हासिल करने के बाद तमिलनाडु में सरकार बनाने का औपचारिक रूप से दावा पेश किया। 234 सदस्यों वाली विधानसभा में उनके गठबंधन को बहुमत का आंकड़ा हासिल हो चुका है। विजय ने चेन्नई स्थित राजभवन में तमिलनाडु के राज्यपाल R. N. रवि से मुलाकात कर सहयोगी दलों और निर्दलीय विधायकों के समर्थन पत्र सौंपे।

आज राज्यपाल की ओर से उन्हें सरकार बनाने का औपचारिक न्योता दिया । इसके बाद चेन्नई में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में विजय मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। वहीं सरकार गठन को लेकर राज्य में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। चेन्नई स्थित विजय के आवास और पार्टी कार्यालय के बाहर समर्थकों का जश्न जारी है और कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *