बड़ी खबर देश की ऊर्जा सप्लाई से जुड़ी हुई है, जहां मिडिल ईस्ट में जारी तनाव का असर अब भारत पर भी साफ दिखाई देने लगा है। ईरान, अमेरिका और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव और जंग जैसे हालात के कारण भारत में LPG यानी रसोई गैस के आयात में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। बताया जा रहा है कि Strait of Hormuz में तनाव और नाकेबंदी की वजह से सप्लाई चेन बुरी तरह प्रभावित

हुई है। भारत अपनी कुल LPG जरूरतों का करीब 60 फीसदी हिस्सा आयात करता है। लेकिन फरवरी 2026 तक जहां भारत हर महीने लगभग 20 लाख टन LPG आयात कर रहा था, वहीं मार्च में यह घटकर 11 लाख टन रह गया और अप्रैल में सिर्फ 9.5 लाख टन तक पहुंच गया। विशेषज्ञों का मानना है कि होर्मुज स्ट्रेट से जहाजों की आवाजाही अब भी सामान्य नहीं हो पाई है, जिसकी वजह से भारत के सामने LPG सप्लाई की बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है। अगर हालात जल्द नहीं सुधरे, तो आने वाले समय में गैस सप्लाई और कीमतों पर भी असर देखने को मिल सकता है।

