बड़ी खबर हरियाणा से सामने आ रही है, जहां नगर निकाय चुनाव के बीच एक चुनावी वादा खूब चर्चा में है और उसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामला रेवाड़ी का है, जहां नगर परिषद चुनाव के प्रचार के दौरान बीजेपी नेताओं की जनसभा में ऐसा बयान सामने आया, जो अब लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। बीजेपी प्रत्याशी विनीता पिप्पल के समर्थन में आयोजित

जनसभा में हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती राव भी मौजूद थीं। लेकिन माहौल उस वक्त पूरी तरह बदल गया, जब पटौदी से बीजेपी विधायक बिमला चौधरी ने कुंवारों की शादी कराने का वादा कर दिया। बिमला चौधरी ने कहा कि अगर उनका चेयरमैन बनता है, तो शहर के विकास के साथ-साथ कुंवारे युवाओं की शादी कराने की जिम्मेदारी भी वह लेंगी। उन्होंने कहा— “पहले वोट करो और फिर शादी करवाओ।”

