कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजित भव्य समारोह में राज्यपाल आर. एन. रवि ने सुवेंदु अधिकारी को पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह समेत कई केंद्रीय मंत्री, बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और पार्टी के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। शपथ लेते ही मैदान में मौजूद हजारों कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी

और तालियों के साथ स्वागत किया। इस मौके को बीजेपी ने पश्चिम बंगाल की राजनीति में “ऐतिहासिक बदलाव” का क्षण बताया।

