Ravi Kishan ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करते हुए बताया कि उन्होंने अपना सेल्फ-एन्यूमरेशन प्रक्रिया पूरी कर ली है। रवि किशन ने इसे देश के समग्र विकास और सशक्त योजना निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने खास तौर पर Gorakhpur के लोगों से अपील की कि वे भी इस प्रक्रिया में सक्रिय रूप से भाग लें। उन्होंने कहा कि यह प्रक्रिया बेहद सरल, सुरक्षित और

पूरी तरह गोपनीय है। रवि किशन ने अपने संदेश में कहा कि सभी नागरिकों को मिलकर जनगणना को सफल बनाना चाहिए, ताकि एक मजबूत और विकसित भारत के निर्माण में योगदान दिया जा सके।

