“महानगर कोलकाता के प्रतिष्ठित ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आज का दिन इतिहास रचने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के शीर्ष नेतृत्व की मौजूदगी में, पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हो रहा है। कुछ ही क्षणों में, भाजपा नेता श्री शुभेंदु अधिकारी मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। यह अवसर केवल राजनीतिक नहीं, बल्कि सांस्कृतिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है,

क्योंकि आज रवीन्द्रनाथ टैगोर की जयंती है। जनता के विश्वास और लोकतंत्र की शक्ति से जन्मी इस नई सरकार के साथ, बंगाल एक नए अध्याय की ओर बढ़ रहा है। आइए, हम सब मिलकर इस ऐतिहासिक क्षण के गवाह बनें और नए युग की शुरुआत का स्वागत करें।

