Bihar में गुरुवार को सम्राट चौधरी कैबिनेट का विस्तार किया गया। पटना के गांधी मैदान में आयोजित समारोह में Narendra Modi, Amit Shah समेत NDA के कई बड़े नेता मौजूद रहे। इस दौरान 32 नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली, जिनमें पूर्व मुख्यमंत्री Nitish Kumar के बेटे Nishant Kumar का नाम भी शामिल है। निशांत कुमार को स्वास्थ्य मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मंत्री पद संभालने के बाद अपने पहले बयान में निशांत कुमार ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है, उसे वह पूरी ईमानदारी से निभाने की कोशिश करेंगे। उन्होंने कहा कि उनके पिता ने पिछले 20 वर्षों में स्वास्थ्य समेत कई विभागों में जो काम किया है,

उसे आगे बढ़ाना उनकी प्राथमिकता होगी। सोशल मीडिया पोस्ट में निशांत कुमार ने कहा कि बिहार को सबसे विकसित राज्य बनाने के मिशन पर काम करना है और पिताजी के दिखाए रास्ते पर चलकर राज्य को सुंदर और समृद्ध बनाना है। वहीं मुख्यमंत्री Samrat Choudhary ने गृह समेत कई अहम विभाग अपने पास रखे हैं। डिप्टी सीएम Vijay Kumar Choudhary को जल संसाधन और संसदीय कार्य विभाग मिला है, जबकि Bijendra Prasad Yadav को वित्त और वाणिज्य कर विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

