तेजस्वी यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद परिवारवाद और वंशवाद के “संरक्षक” बन चुके हैं। उन्होंने बिहार कैबिनेट के कई मंत्रियों के नाम गिनाते हुए आरोप लगाया कि सरकार में ऐसे नेताओं को जगह दी गई है, जिनके परिवार पहले से राजनीति में सक्रिय रहे हैं। तेजस्वी ने खास तौर पर Samrat Choudhary, Vijay Kumar Choudhary, Nishant Kumar, Nitish Mishra और Santosh Suman समेत कई नेताओं का जिक्र करते हुए कहा कि अधिकतर मंत्री राजनीतिक परिवारों से आते हैं। उन्होंने निशांत कुमार को लेकर कहा कि बिना चुनाव लड़े और बिना राजनीतिक संघर्ष

के उन्हें सीधे मंत्री बना दिया गया। तेजस्वी यादव ने सवाल उठाया कि अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसे “युवराज” और “शहजादा” कहेंगे, जबकि बिहार सरकार में पूर्व मुख्यमंत्रियों और बड़े राजनीतिक परिवारों से जुड़े कई चेहरे शामिल हैं। RJD नेता ने यह भी कहा कि NDA में शामिल लगभग सभी दल परिवार आधारित राजनीति करने वाले दल हैं और भाजपा ने भी ऐसे ही नेताओं को मंत्री बनाया है।

