गिरिडीह के इसरी बाजार से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां देर रात एक बेकाबू कोयला लदे ट्रक ने भयानक तबाही मचा दी। बताया जा रहा है कि ट्रक ने सड़क किनारे मौजूद कई लोगों और वाहनों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में 10 से 15 लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-

तफरी और चीख-पुकार मच गई। सड़क पर क्षतिग्रस्त वाहनों का मंजर और लोगों की चीखें रातभर गूंजती रहीं। स्थानीय लोग और पुलिस राहत-बचाव कार्य में जुटे रहे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्रक तेज रफ्तार में था और चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा, जिसके बाद बाजार क्षेत्र में कई वाहन उसकी चपेट में आ गए। हादसे के बाद इलाके में भारी भीड़ जुट गई और माहौल पूरी तरह मातम में बदल गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और घायलों को अस्पताल भेजा जा रहा है। इस दर्दनाक हादसे ने पूरे गिरिडीह जिले को झकझोर कर रख दिया है।

