Dhanbad के वासेपुर इलाके में गैंगस्टर Prince Khan के घर शुक्रवार को कुर्की-जप्ती की कार्रवाई की गई। यह कार्रवाई बैंक मोड़ थाना और भूली ओपी पुलिस की संयुक्त टीम ने धनबाद न्यायालय के आदेश पर की। भारी संख्या में पुलिस बल की मौजूदगी में पूरी प्रक्रिया को अंजाम दिया गया। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, प्रिंस खान लंबे समय से फरार चल रहा है और उसके खिलाफ हत्या,

रंगदारी, धमकी और फायरिंग जैसे कई गंभीर मामले दर्ज हैं। कोर्ट में लगातार पेश नहीं होने के कारण न्यायालय ने कुर्की-जप्ती का आदेश जारी किया था। पुलिस का दावा है कि प्रिंस खान फिलहाल पाकिस्तान में छिपकर अपने नेटवर्क का संचालन कर रहा है। अधिकारियों ने बताया कि गैंगस्टर के नेटवर्क और उसके सहयोगियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। हाल के दिनों में उसके गिरोह से जुड़े कई लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है।

