मानस इंटरनेशनल स्कूल के बाबूडीह और हाउसिंग कॉलोनी ब्रांच में आयोजित समर कैंप का दूसरा दिन उत्साह, रचनात्मकता और बच्चों की सक्रिय भागीदारी के साथ संपन्न हुआ। इस दिन को “क्रिएटिविटी डे” के रूप में मनाया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम की शुरुआत भजन, ध्यान और योग से हुई, जहां बच्चों ने मानसिक शांति और एकाग्रता का अनुभव किया। इसके बाद विद्यार्थियों ने आइसक्रीम स्टिक से फोटो फ्रेम, घर, तारा और बुकमार्क जैसे आकर्षक क्राफ्ट तैयार किए। वहीं पुराने अखबारों से टोपी, फूल और टोकरी बनाकर बच्चों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा दिखाई। नो फ्लेम कुकिंग गतिविधि में विद्यार्थियों ने बिना आग के स्वादिष्ट खाद्य पदार्थ तैयार किए और टीमवर्क का शानदार प्रदर्शन किया। मदर्स डे कार्ड मेकिंग गतिविधि में बच्चों ने

अपनी माताओं के लिए सुंदर और भावनात्मक कार्ड बनाए। स्विमिंग बूट गतिविधि बच्चों के लिए खास आकर्षण का केंद्र रही, जबकि कंप्यूटर लैब में अशोका और बर्लिंगटन ऐप के माध्यम से स्मार्ट टेस्ट का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। संस्थापक राकेश कुमार ने कहा कि इस तरह की गतिविधियां बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। सह-संस्थापिका सीमा सिन्हा ने विद्यार्थियों की रचनात्मक भागीदारी की सराहना की। प्राचार्या रेखा उपाध्याय और उप-प्राचार्या रीता ड्रोलिया ने कार्यक्रम के सफल आयोजन पर खुशी जताई। समर कैंप का दूसरा दिन बच्चों के लिए सीखने, मनोरंजन और रचनात्मक अनुभवों से भरपूर यादगार दिन बन गया।

