भाजपा के ईलामी एवं गंधाईपुर मंडल में दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन

भाजपा के ईलामी एवं गंधाईपुर मंडल में दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन

भाजपा के इलामी और गंधाईपुर मंडल का दो दिवसीय मंडल स्तरीय प्रशिक्षण शिविर इलामी गाँव संपन्न हो गया। यह शिविर पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 के तहत इलामी मंडल अध्यक्ष बापोन सरकार एवं गंधाईपुर मंडल अध्यक्ष त्रिलोचन दास की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण शिविर में मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व जिलाध्यक्ष अमृत पाण्डेय, पूर्व जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र त्रिवेदी और पूर्व मंडल अध्यक्ष मनोरंजन सरकार ने विभिन्न सत्रों को संबोधित किया। मंडल अध्यक्ष त्रिलोचन दास ने बताया इस शिविर का मुख्य उद्देश्य कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा, संगठन विस्तार और आगामी रणनीतियों से अवगत कराना, पार्टी कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से सुदृढ़, अनुशासित और तकनीकी रूप से सक्षम बनाना था।

कार्यक्रम की शुरुआत संपूर्ण वन्देमातरम गान के साथ हुआ।प्रशिक्षण शिविर को सात सत्रों में विभाजित किया गया था। इनमें संगठनात्मक मजबूती और कार्य पद्धति, केंद्र व राज्य सरकार की प्रमुख उपलब्धियां, बूथ प्रबंधन और सोशल मीडिया का प्रभावी उपयोग, विपक्ष के नैरेटिव का जवाब देने की रणनीति और आधुनिक अभियान तकनीक जैसे विषयों पर चर्चा की गई। पूर्व मंडल अध्यक्ष मनोरंजन सरकार ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचार, श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान और भाजपा की पंचनिष्ठा पर प्रकाश डाला। उन्होंने राष्ट्र भक्ति की भावना और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश के विकास को लेकर भी चर्चा की। कार्यक्रम में रूपाली दास, राज दास, सागर दास, उत्पल दास, बुबाई दास, विवेक दास,अजय दास, सुब्रत मंडल, सुमन,मंडल, बिशु दास, बेटिका दास, कोरोबी दास, मधुमिता दास, पिंकी दास, दशरथ सरकार, शोष्ठी सरकार, विकास सरकार. निताई सरकार, मोतीलाल सरकार, सनथ सरकार, अंबू सरकार, पलनी हक्कानी, आस्तिक सरकार, शिशु सरकार, प्रकाश सरकार सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *