शुभेंदु अधिकारी होंगे बंगाल के नए मुख्यमंत्री, अमित शाह ने किया ऐलान |

शुभेंदु अधिकारी होंगे बंगाल के नए मुख्यमंत्री, अमित शाह ने किया ऐलान |

Amit Shah ने पश्चिम बंगाल भाजपा विधायक दल की बैठक में बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि सभी प्रस्ताव और समर्थन एक ही नाम के पक्ष में आए हैं। इसके बाद उन्होंने Suvendu Adhikari को पश्चिम बंगाल विधानमंडल दल का नेता निर्वाचित घोषित किया। अमित शाह ने कहा, “अभी कुछ समय पहले ही चुनाव प्रक्रिया पूरी हुई। 8 प्रस्ताव और समर्थन मिले हैं, सभी में एक ही नाम सामने आया है।

मैं शुभेंदु अधिकारी को पश्चिम बंगाल विधानमंडल दल के नेता के रूप में निर्वाचित घोषित करता हूं।” इसके साथ ही अब शुभेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री होंगे। जानकारी के अनुसार, वह कल सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह को भव्य बनाने की तैयारी की गई है, जिसमें कई बड़े केंद्रीय नेताओं और विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों के शामिल होने की संभावना है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *