Patna में शुक्रवार को BPSC TRE-4 अभ्यर्थियों और पुलिस के बीच जमकर हंगामा देखने को मिला। शिक्षक बहाली के चौथे चरण का नोटिफिकेशन जारी करने की मांग को लेकर हजारों छात्र सड़कों पर उतर आए। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे छात्र नेता Dilip Kumar ने आरोप लगाया कि विभाग तय कैलेंडर के अनुसार विज्ञापन जारी नहीं कर रहा है, जिससे लाखों युवाओं का भविष्य अधर में लटक

गया है। डाकबंगला चौराहे पर स्थिति उस वक्त तनावपूर्ण हो गई जब प्रदर्शनकारी बैरिकेडिंग पार करने लगे। इसके बाद पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज किया। इस दौरान कई अभ्यर्थियों के घायल होने की खबर है। अभ्यर्थियों की मांग है कि सरकार डोमिसाइल नीति को सख्ती से लागू करे, रिक्तियों की संख्या सार्वजनिक करे और जल्द से जल्द भर्ती प्रक्रिया शुरू करे। नई सरकार के गठन और मंत्रियों के शपथ ग्रहण के तुरंत बाद हुए इस प्रदर्शन ने बिहार की राजनीति को भी गरमा दिया है।

