हजारीबाग में बिजली और पानी की गंभीर समस्या को लेकर भाजपा ने जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह के नेतृत्व में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र समाधान की मांग की गई। धरने में पूर्व मंत्री भानुप्रताप साही, सांसद मनीष जायसवाल एवं विधायक प्रदीप प्रसाद मौजूद रहे। नेताओं ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि उमस भरी गर्मी में लोग पानी और बिजली की समस्या से जूझ रहे हैं, लेकिन सरकार मौन बनी हुई है।

भानुप्रताप साही ने कहा कि कई बेटियां आज भी सरकारी चापानल और तालाबों से पानी भरने को मजबूर हैं। वहीं लगातार बिजली कटौती से पूरे झारखंड में आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। भाजपा नेताओं ने कहा कि यह आंदोलन राजनीति नहीं, बल्कि जनता के अधिकार की लड़ाई है और हर घर तक नियमित पानी व बिजली पहुंचने तक संघर्ष जारी रहेगा।

